Search

August 19, 2026 6:14 pm

मानवता को समर्पित है, विश्व मानवता दिवस- रंजीत कुमार सिंह

अक्षय कुमार

कुजू। विश्व मानवता दिवस के अवसर पर बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने जीडी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि यह दिवस हर वर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है। विश्व मानवता दिवस का उद्देश्य मानवता की सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित करना और संकटग्रस्त लोगों की सहायता के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। विश्व मानवता दिवस युद्ध का प्रमुख उद्देश्य प्राकृतिक आपदा, विस्थापन, भुखमरी और अन्य संकटों से प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम करने वाले मानवतावादी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देना। श्री सिंह ने बताया कि यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त है। वर्ष 2003 में इराक के बगदाद स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर हुए बम विस्फोट में मानवीय सहायता कर्मियों सहित कई लोगों की मृत्यु हुई थी। इसी घटना की स्मृति में 19 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का संदेश जाति, धर्म, भाषा, देश या किसी अन्य भेदभाव से ऊपर उठकर जरूरतमंद इंसान की सहायता करना ही सच्ची मानवता है।

img 20260810 wa01301328797701506308841
रंजीत कुमार सिंह

इस अहम मौके पर अपना संदेश देते हुए रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि:
“मानवता सबसे बड़ा धर्म है—दूसरों के दुख को समझना, उनकी मदद करना और उनके सम्मान की रक्षा करना ही सच्ची इंसानियत है।”

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!