Search

August 19, 2026 9:48 pm

अवैध कोयला परिवहन में दो टोटो जब्त, दो चालक गिरफ्तार

पाकुड़। नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे दो टोटो को जब्त करते हुए दो चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों टोटो को थाना लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 195/26, दिनांक 19 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) एवं कोल माइंस एक्ट की धारा 30(ii) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त मोतालिम शेख उर्फ मौता शेख, पिता स्व. मुमताज शेख, निवासी जेकिस्टोपुर, थाना पाकुड़ मुफस्सिल तथा अकिल शेख (20), पिता मनीरुल शेख, निवासी चाचकी, थाना पाकुड़ मुफस्सिल को विधिवत गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!