Search

August 24, 2026 4:54 pm

सावन की अंतिम सोमवारी पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने लगाया सेवा शिविर, भक्तों की सेवा को बताया परम धर्म

अक्षय कुमार

रामगढ़। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) द्वारा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला रोड स्थित वृद्धाश्रम के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने की। रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर से पावन जल लेकर विभिन्न क्षेत्रों की ओर जा रहे लगभग 15 हजार शिवभक्तों एवं कांवरियों के बीच समिति के सदस्यों द्वारा फल, शरबत, दूध, ठंडा पानी एवं प्रसाद का वितरण किया।

img 20260824 wa009511579724450813256769
सेवा शिविर के सदस्य

गर्मी और लंबी दूरी की पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्तों के लिए यह सेवा शिविर ने एक सेवा केंद्र के रूप मे अपनी सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि सेवा और सहयोग हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। सावन की पवित्र यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। सेवा शिविर को सफल बनाने में पूजा कुमारी, अमर बोदरा, अजय कुमार, अभिषेक महतो, सुरेन्द्र राम, रवि भूषण, राम कुशवाहा, पिंटू मालाकार, राहुल अग्रवाल, चन्दन सिंह, सिकंदर सोनी, विशाल कुमार, उदय सिंह, श्रीकांत कुमार, संजू भगत, जय अधिकारी, अनीता देवी , तारा शंकर सहित समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!