Search

September 2, 2026 10:40 pm

एमएमडीआर बिल के विरोध में गांव-गांव जनजागरण, 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में जुटने की अपील।

सानू कुमार

महेशपुर। एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में झामुमो का जनजागरण अभियान महेशपुर प्रखंड में तेज हो गया है। बुधवार को छक्कुधारा, अभुआ, मानिकपुर, देवीनगर और जयनगरा पंचायत के विभिन्न गांवों में बैठक कर ग्रामीणों को बिल के संभावित प्रभावों की जानकारी दी गई। इस दौरान 7 सितंबर को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। छक्कुधारा पंचायत के सिमलदही गांव में पर्यवेक्षक शिवानी टुडू, शांतिलता हेंब्रम और लखीचंद ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर ग्रामीणों का जागरूक और एकजुट रहना जरूरी है। झामुमो नेताओं ने दावा किया कि एमएमडीआर अमेंडमेंट एक्ट 2026 से झारखंड के हितों और मैया सम्मान, अबुआ आवास तथा गुरुजी क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका है। अभुआ पंचायत में पर्यवेक्षक जावेद अंसारी और शिवधन मुर्मू के नेतृत्व में माइकिंग कर ग्रामीणों को अभियान और बैठकों की जानकारी दी गई। वहीं मानिकपुर पंचायत में पर्यवेक्षक हबिबुर रहमान और जग्गू कोड़ा ने पंचायत समिति के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बैठक कर एमएमडीआर बिल, प्राकृतिक संसाधनों और झारखंड के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिल के प्रावधानों और संभावित प्रभावों को लेकर गांव-गांव लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही 7 सितंबर को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई।
बैठकों में अर्थमास हेंब्रम, मो. असद, नासिर शेख, साहेबराम, राजेंद्र मरांडी, छक्कुधारा पंचायत अध्यक्ष लासार हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!