Search

September 4, 2026 10:56 pm

सेंट मैथ्यू स्कूल, ललपनिया में रही जन्माष्टमी की धूम, राधे- कृष्ण के बाल रूप में पहुंचे बच्चे बने आकर्षण का केंद्र

ललपनिया। बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में जन्माष्टमी की रही धूम। इस अवसर पर कृष्ण के बाल लीला की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर राधा- कृष्ण बनकर विद्यालय पहुंचे नन्हे- मुन्ने बच्चों की सुंदर काया एवं पोशाक ने सबका मन मोह लिया। मौके पर इनकी सुंदर प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बने।

मनोरम नृत्य का हुआ आयोजन
img 20260903 wa02347410718798580369788
img 20260903 wa02053666020174239683574
image editor output image 1852932013 17885324622643848355432694833163

वहीं मौके पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान वृंदावन की थीम पर आधारित बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मौके पर विद्यालय में मटकी फोड़ खेल का आयोजन हुआ जो कि कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा।

मटकी फोड़ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बच्चों की विशेष रुचि एवं भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज मीनू देवी एवं निक्की अंजुम के देखरेख में संपन्न हुआ।

img 20260903 wa03372799538082795285133
img 20260903 wa02351251791006419214537

मौके पर प्राचार्य पवन कुमार झा, सरिता झा, जैनुल आबेदीन, प्रीति कुमारी, सोफिया याज़दानी, श्वेता कुमारी, तनवीर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!