पाकुड़। मुफस्सिल थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला प्रताड़ना के मामले में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर झिकरहट्टी गांव निवासी रसीद शेख, पिता तफाजूल शेख को गिरफ्तार किया गया। वहीं, महादेवपुर निवासी रसका मुर्मू की शिकायत पर खस्सी चोरी कर भागने के दौरान पकड़े गए कुमारपुर निवासी मेरु शेख, पिता जहनुर शेख के खिलाफ मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 127/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।





