Search

September 8, 2026 1:40 am

डिग्री के बाद मिली जमीन पर आम तोड़ने और जोताई का आरोप, 19 नामजद।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। रघुनाथपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर कोर्ट परिवाद के आधार पर महेशपुर थाने में 19 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने थाना कांड संख्या 152/2026 के तहत 6 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवाद के अनुसार, वादी नेशात टुडू के मुताबिक जमाबंदी संख्या 28 की जमीन को लेकर टाइटल सूट संख्या 35/1993 में 5 सितंबर 2013 को डिग्री मिली थी। इसके बाद 13 मार्च 2026 को न्यायालय के आदेश पर उन्हें जमीन का दखल-दिहानी भी प्राप्त हुआ। आरोप है कि इसके बावजूद 8 जून को आरोपियों ने उक्त जमीन पर लगे आम के पेड़ों से करीब 6-7 बोरी आम तोड़ लिए। विरोध करने पर धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। वादी के अनुसार, 12 जून को थाना में समझौते के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की और घर का घेराव कर घेराबंदी भी उखाड़ दी।
इसके अलावा 15 जून की रात आरोपियों द्वारा ट्रैक्टर से विवादित जमीन की जोताई करने का आरोप लगाया गया है। इससे करीब 10 हजार रुपए के नुकसान की बात परिवाद में कही गई है। इनके खिलाफ केस: जोएल हेम्ब्रम, परसे मुर्मू, दुरबिन मुर्मू, जोतिलाल हेम्ब्रम, सनोती टुडू, अनिता टुडू, गोपाल मुर्मू, चुमकी हसदा, शांतिलता मुर्मू, कोर्नेल हेम्ब्रम, मुन्नी मरांडी, सबरी हसदा, कमल हेम्ब्रम, सुनीता सोरेन, जोहन हेम्ब्रम, मुन्द्री मरांडी, सुनील हेम्ब्रम, बहामुनी मुर्मू और करनेलियुस हेम्ब्रम, सभी रघुनाथपुर निवासी हैं। महेशपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान आरोपों की सत्यता और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!