Search

September 10, 2026 11:38 pm

कीचड़मय सड़क पर डस्ट डलवाकर ग्रामीणों को दी राहत, उपासना मरांडी ने कराया तत्काल समाधान।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। पंचायत बलियाडांगा के हरिदासपुर गांव में बारिश के कारण कीचड़मय हुई सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी की जानकारी मिलते ही झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने तत्काल पहल की। उन्होंने सड़क पर डस्ट डलवाकर रास्ते को आवागमन के योग्य कराया। इससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ जमा होने से पैदल चलने के साथ दोपहिया और अन्य वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की समस्या सामने आने के बाद उपासना मरांडी ने मौके की स्थिति को देखते हुए डस्ट डलवाने की व्यवस्था कराई।
उपासना मरांडी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनके समाधान के लिए पहल करना उनकी जिम्मेदारी है। वहीं, ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि डस्ट डलने से फिलहाल रास्ते पर आवागमन सुगम हो गया है।

img 20260910 wa00244637247537914882752
img 20260910 wa00258883625460422485641

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!