Search

September 11, 2026 11:50 pm

पाकुड़ में दिनभर नो-एंट्री, रात 10:30 बजे के बाद ही शहर में घुसेंगे भारी वाहन।

स्कूली बच्चों की आवाजाही और त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने बदला समय, चारों दिशाओं में तय किए वाहन पड़ाव।

पाकुड़। शहर में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अनुमंडल दंडाधिकारी ने पूर्व निर्धारित नो-एंट्री के समय में बदलाव करते हुए सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक भारी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली के नगर परिषद क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगा दी है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
प्रशासन ने यह निर्णय स्कूली छात्र-छात्राओं की आवाजाही में होने वाली परेशानी और आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया है। नो-एंट्री के दौरान बाहर से आने वाले भारी वाहनों को शहर के प्रवेश बिंदुओं पर ही रोककर निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पड़ाव तय
बरहरवा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को किताझोर चौक नगरपालिका चेकपोस्ट के समीप, हिरणपुर की ओर से आने वाले वाहनों को शहरकोल स्थित सिंह बोरवेल के समीप, महेशपुर की ओर से आने वाले वाहनों को डीसी ऑफिस आसनढीपा के समीप तथा मालपहाड़ी/मुफस्सिल की ओर से आने वाले वाहनों को प्यादापुर नगरपालिका चेकपोस्ट के पास रोका जाएगा। वहीं, मुफस्सिल थाना की ओर से ओवरब्रिज होकर आने वाले वाहनों के लिए हिरानंदपुर मंदिर के समीप पड़ाव निर्धारित किया गया है।

पुलिस को सख्ती से पालन कराने का निर्देश

अनुमंडल दंडाधिकारी ने थाना प्रभारी पाकुड़ नगर और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को नो-एंट्री के दौरान किसी भी भारी वाहन, ट्रैक्टर या ट्रॉली को शहर में प्रवेश नहीं देने का निर्देश दिया है। यातायात पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी नियम का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!