Search

September 12, 2026 9:37 pm

बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, पांच बच्चे मुक्त; एक आरोपी गिरफ्तार।

पाकुड़। बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बाल श्रम के विरुद्ध अभियान के दौरान जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कुमार यादव, पिता मोहन यादव, ग्राम छोटा पड़रिया, थाना तीनपहाड़, जिला साहेबगंज ने लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 213/2026, दिनांक 12 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। मामले में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त मुनीज आलम, पिता नाजिम आलम, ग्राम नवादा, थाना पाकुड़ मुफस्सिल, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!