सानू कुमार
महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोर के द्वारा बाइक चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पाकुड़ मुफस्सिल थाना थाना क्षेत्र के हैदर अली महेशपुर साप्ताहिक हटिया आया हुआ था. बाइक संख्या जेएच 16सी 7952 को हटिया के पास हैंडल लॉक कर हटिया गया था. जिसके कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि बाइक नही है. आसपास में काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला. समाचार लिखे जाने तक बाइक मालिक स्थानीय थाना में शिकायत करने की प्रक्रिया में जुटे हुए थे.






