Search

September 12, 2026 10:44 pm

इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, करहरिया के शिक्षकों को गुरु वशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया

अक्षय कुमार

बोकारो। आज पिट्स माॅर्डन पब्लिक स्कूल, गोमिया में डाॅ राधाकृष्णन स्कूल काम्पलेक्स द्वारा गुरु वशिष्ट सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमे बोकारो जिला के करीब 60 की संख्या में विशिष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आई जी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा एवं डाॅ ए.एस. गंगवार, प्राचार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो सह अध्यक्ष उपस्थित रहे। इसमें बोकारो जिले के लगभग सभी सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के निदेशक/प्राचार्य उपस्थित रहे। इस भव्य कार्यक्रम में इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, करहरिया के तीन शिक्षिकों को उनके बेहतर कार्य एवं योग्यता के लिए भी सम्मानित किया गया। जिनमे श्यामल कुमार बनर्जी, निशा कुमारी पंडित और चन्दना कुमारी को उनके सराहनीय कार्यों के लिए गुरु वशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।

img 20260912 wa02387795190478386894858
इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉक्टर प्रहलाद लोकेश
img 20260912 wa02323888781402400972748

साथ ही प्राचार्य डाॅ. प्रहलाद कुमार लोकेश को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्यों के लिए आई जी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा एवं डाॅ गंगवार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। मौके पर डॉक्टर कुमार ने अपने विद्यालय के तीनों सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सदैव शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने एवं विद्यार्थियों में ज्ञान के माध्यम से प्रभाव छोड़ने की बात कही। वहीं उबान आगे कहा कि हमारा विद्यालय सदैव शिक्षा के प्रति काम करता आया है। हमारे विद्यालय का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ नागरिक गुणों का विकास करना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!