Search

September 13, 2026 11:03 pm

गणेश-विस्वकर्मा पूजा में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई,थाना प्रभारी।

पाकुड़िया। गणेश पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने की। बैठक में पूजा स्थलों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात और आम लोगों की सुविधा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने पूजा समितियों एवं उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों से बचने और बिना सत्यापन किसी सूचना को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की हिदायत दी। भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बाजार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा पूजा के दौरान यातायात और आम लोगों की आवाजाही सुचारू रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में एएसआई सनातन माझी, मोतीलाल हांसदा, शंभू भगत, जयदेव साहू, सुधीर दास, कालिदास डुटू, निवारण हेम्ब्रम, कमाल अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!