Search

September 14, 2026 9:00 pm

अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन की औचक जांच, रिकॉर्ड से लेकर सुविधाओं तक खंगाली व्यवस्था

पाकुड़। जिले में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन ने सोमवार को औचक जांच अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ की अध्यक्षता में गठित जांच दल ने राहत नर्सिंग होम, लक्ष्मी नर्सिंग होम और चांदपुर नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष, पृथक शौचालय, प्रतीक्षालय समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। टीम ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अनिवार्य दस्तावेजों और अभिलेखों की भी जांच की तथा संस्थानों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां आवश्यक पाया गया, वहां संबंधित संस्थानों को नियमों और निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों में पीसीपीएनडीटी अधिनियम और क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

img 20260914 wa00153571522845747775547
img 20260914 wa00146148336032507740402

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!