Search

September 19, 2026 10:25 pm

आंगनबाड़ी पहुंचीं डीसी, बच्चों से पूछा- पढ़ाई और पोषण कैसा मिल रहा

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को शहरकोल पंचायत के मालीपाड़ा (प्रधान टोला) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण व्यवस्था और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
डीसी ने बच्चों से सहज संवाद कर उनकी पढ़ाई, खान-पान और केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। सेविका-सहायिका को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और देखभाल पर विशेष ध्यान देने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!