अक्षय कुमार
रामगढ़। रविवार को झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग 1-B दक्षिणी पंचायत भवन में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में आयोजकों द्वारा चित्रगुप्त महतो का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सरोकारों से जुड़कर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। चित्रगुप्त महतो ने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन की सराहना की।






