Search

September 24, 2026 9:45 pm

डायन के शक में 12 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नदी में फेंका शव।

आरोपी ने पोल्ट्री भात का लालच देकर बच्चे को ऑटो में बैठाया, लोहे का जैक से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार।

हिरणपुर (पाकुड़): बीते मंगलवार देरशाम नयाग्राम से लापता हरीनन्दन सिंह के एक मात्र पुत्र दीनानाथ सिंह (12) की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन किया। जहां बच्चे को गांव में ही हरियाणा से आकर बसे एक पैर से विकलांग मनोज कुमार बर्मा ने सुनियोजित रूप से हत्या कर दी व शव को रानीपुर निकट स्थित परगला नदी के ऊपर बने बड़े पुल के ऊपर से बहते पानी मे फेंक दिया था। इसको लेकर हिरणपुर सहित लिट्टीपाड़ा व सिमलोंग थाना के पुलिस ने गुरुवार को सघन रूप से खोजबीन किया , पर अभी तक शव नही मिल पाया है। गांव में बीते मंगलवार शाम को करमा पूजा का आयोजन किया गया था। जहां डीजे भी बज रहा था। पूजा स्थल में बच्चा भी आया था। जहां महिलाओ के साथ पूजा में भाग भी लिया। देरशाम करीब आठ बजे बच्चा अचानक लापता हो गया। इसको लेकर बच्चे के पिता ने खोजबीन करने पर नही मिला। तब जाकर बीते बुधवार को इसकी जानकारी पुलिस को दिया। घटना की जानकारी मिलने साथ थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए गाँव मे आकर सघन जांच किया। इस दौरान गांव में स्थित पीसीसी पथ में खून के धब्बे मिलने की सूचना मिलने साथ जांच में तेजी आ गई। इसके बाद गांव के ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। वही आरोपी के साला कार्तिक सिंह को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया। जहां आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार भी किया। इस घटना में आरोपी ने सुनियोजित रूप से बच्चे की हत्या कर दिया। आरोपी मनोज कुमार बर्मा बीते 2020 को सोनीपत हरियाणा से आकर गांव के कार्तिक सिंह की बहन से शादी कर झोपड़ीनुमा घर बनाकर रह रहा था। जिसका घर मृतक के घर के पास ही था। आरोपी टेम्पो चलाता था। जिसका मृतक के परिवार वालो के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस बीच आरोपी की पत्नी बीमार रहने लगी। इसको लेकर मृत बच्चे के मां के ऊपर डायन का आरोप लगाने लगा। घटना के दिन बच्चे को आरोपी ने पोल्ट्री भात खिलाने की लालच देकर अपने वाहन में चढ़ाया। जहां आरोपी के छह वर्षीय पुत्र लखी सिंह भी वाहन में था। वाहन कुछ दूरी तक जाकर चापानल निकट रोका गया , जहां आरोपी ने लोहे के जैक से बच्चे के सिर में मारकर हत्या कर दिया। जबकि इस दौरान आरोपी के पुत्र ने रोकने का प्रयास भी किया था। हत्या करने के बाद आरोपी ने मृत बच्चे को अपने ऑटो वाहन से रात करीब 10 बजे गांव से करीब 700 मीटर दूरी पर स्थित परगला नदी आया। वहां रहे पुल के ऊपर से बच्चे की शव को नदी के बहते पानी मे फेंक दिया व वाहन को पानी से धोकर पुनः गांव आ गया व थोड़ी देर तक पूजा स्थल में खड़ा रहा व घर लौट गया। गिरफ्त में आये आरोपी के निशानदेही हिरणपुर पुलिस सहित लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार , बलवंत दुबे सिमलोंग थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से काफी देर तक नदी में तलाशी अभियान चलाया , पर शव बरामद नही हो पाया था। जो निरन्तर जारी था। वही एनडीआरएफ टीम को बुलाने की पहल भी किया जा रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी ने मेरी पत्नी पर कई बार डायन का आरोप लगाया था। जिसने पुत्र की हत्या कर दिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर पूछताछ जारी है। वही शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

img 20260924 wa00186523237973478292191
img 20260924 wa00178732615636811912945

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!