एसपी अनुदीप सिंह ने खुद संभाली कमान, जिलेवासियों से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील।
पाकुड़। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को जिलेभर में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान में 22 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। एसपी ने कहा कि रक्तदान महज सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से भी 28 सितंबर को आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।







