Search

September 26, 2026 11:13 pm

मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

पाकुड़। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पाकुड़ जिला इकाई ने शनिवार को जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोकुलपुर पेट्रोल पंप के समीप पुतला दहन कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान RJD नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के नाम पर बिहार, बंगाल समेत विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। नेताओं ने इसे मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष तरीके से मतदाता सूची के पुनरीक्षण की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और EVM को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि चुनाव आयोग को कथित अनियमितताओं के संबंध में लगातार अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता तथा पंचायत स्तर के पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

img 20260926 wa00402815357278383549035
img 20260926 wa00412619608636455115698

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!