Search

September 29, 2026 4:34 pm

स्थानीय प्रतिभाओं की तलाश में अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से।

रानी ज्योतिर्मा स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होंगे मुकाबले, पूर्व क्रिकेटरों और संघ के सदस्यों से बच्चों का उत्साह बढ़ाने की अपील।

पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) की ओर से स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें बेहतर मंच देने के उद्देश्य से अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2026 से रानी ज्योतिर्मा स्टेडियम में होगी। उद्घाटन मैच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य जिले के उभरते क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है।
पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ ने जिले के पूर्व क्रिकेटरों, संघ के सदस्यों और क्रिकेट प्रेमियों से टूर्नामेंट में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। संघ का कहना है कि स्थानीय बच्चों को प्रोत्साहन मिलने से जिले में क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।
उद्घाटन अवसर पर पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीपत कुमार व सोमेन घोष, कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, आशुतोष यादव, अरिजीत मंडल, देवकांत पांडे, रणवीर सिंह और कुंवर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। झारखंड क्रिकेट संघ के लाइफटाइम एवं एग्जीक्यूटिव मेंबर वीरेंद्र कुमार पाठक और कुलदीप सिंह की भी उपस्थिति रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!