Search

September 29, 2026 10:19 pm

बच्चों की प्रगति पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में हुआ मंथन।

परीक्षा परिणाम व उत्तरपुस्तिकाएं दिखाकर शिक्षकों ने बताए सुधार के क्षेत्र, नियमित उपस्थिति पर जोर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की द्वितीय अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम और सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों व शिक्षकों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों के अर्धवार्षिक परीक्षा के अंकपत्र अभिभावकों को उपलब्ध कराए गए। साथ ही मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाएं दिखाकर बच्चों की उपलब्धियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों से अवगत कराया गया। शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति और बेहतर प्रदर्शन के लिए अभिभावकों को आवश्यक सुझाव दिए। अभिभावकों ने भी विद्यालय की कार्यप्रणाली से जुड़े सुझाव और समस्याएं प्रबंधन के समक्ष रखीं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार का भरोसा दिलाया। विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने कहा कि बच्चों की सफलता विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। नियमित संवाद और आपसी सहयोग से ही बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव मजबूत की जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालय की डायरी, व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से भेजी जाने वाली सूचनाओं पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को सफल बनाने में निहारिका देवी, मौमिता मंडल, प्रीतम ओझा, प्रियंका देवी, शुभांकर मित्रा, ज्योति बास्की, मीरु मरांडी, कल्याणी देवी, विद्या सिन्हा, सारा बास्की, कुमार सानू, ज्योत्स्ना भौमिक, सेजल अग्रवाल, नेहा किस्कू, रेशमी बास्की, कौशल कुमार, कोमल देवी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!