राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से शादी की प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। इसको लेकर पुलिस ने गुरुवार को हिरणपुर बाजार से आरोपी युवक साहेबगंज जिला के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सालबदरा निवासी समीर सोरेन को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेज दिया गया। लड़की की मां ने थाना में दर्ज मामले में आरोप लगाई है कि बीते 26 सितम्बर शाम चार बजे से पुत्री को नही मिल रहा था। इसको लेकर काफी खोजबीन की गई , पर नही मिला। पता चला कि आरोपी ने पुत्री को शादी की नीयत से प्रलोभन देकर भगा ले गया है। इसके पूर्व भी आरोपी ने लड़की को भगा ले गया था। जिसे उसके घर से मुक्त कर वापस घर लाया गया था। उधर पुलिस ने छापेमारी कर हिरणपुर बाजार में घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया व लड़की को भी बरामद किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेजा गया। वही आवश्यक जांच भी की जा रही है।






