Search

October 2, 2026 12:28 am

ड्यूटी पर गई स्वास्थ्यकर्मी के घर से लाखों की चोरी, ताला तोड़कर ले गए नकदी-जेवर।

ढाई लाख रुपए नकद और छह लाख के सोने-चांदी के आभूषण गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

अमर भगत।

अमड़ापाड़ा/पाकुड़: रासीटोला में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई। घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गई स्वास्थ्यकर्मी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर करीब ढाई लाख रुपए नकद और छह लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। कुल चोरी करीब 8.5 लाख रुपए की बताई जा रही है। रासीटोला निवासी स्वास्थ्यकर्मी एनशिला मुर्मू (30) गुरुवार सुबह 8 बजे फतेहपुर सीएचसी में ड्यूटी करने गई थीं। शाम 4 बजे लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से नकदी और बक्से में रखे सोने-चांदी के सभी आभूषण गायब थे। चोरी गए सामान में सोने की चेन, नथ, बाली, अंगूठियां और चांदी की माला, पायल, चूड़ियां समेत अन्य जेवर शामिल हैं। पीड़िता ने अमड़ापाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सूचना पर थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!