Search

October 2, 2026 3:51 pm

सांसद मनीष जायसवाल के विकास कार्यों से बौखला गई है कांग्रेस- धनंजय कुमार पुटूस

अक्षय कुमार

रामगढ़। भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने बिजुलिया तालाब रोड में DMFT मद से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कुछ लोगों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
श्री पुटूस ने कहा कि कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि तथा रामगढ़ विधायक ममता देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। विधायक की गरिमापूर्ण उपस्थिति का हम सम्मान करते हैं, लेकिन किसी विकास कार्य को किसी एक जनप्रतिनिधि की निजी देन बताकर श्रेय लेने की राजनीति उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि DMFT किसी विधायक या राजनीतिक दल की निजी राशि नहीं है। इसकी वैधानिक व्यवस्था वर्ष 2015 में MMDR Act में संशोधन के माध्यम से की गई, जिसका उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण है। पुटूस ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल लगातार रामगढ़ एवं हजारीबाग क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत हैं। बिजुलिया तालाब रोड सहित क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर उनके प्रयासों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के कार्यक्रम में व्यवधान डालना उचित नहीं है। लोकतंत्र में किसी योजना को लेकर सवाल उठाने का अधिकार सभी को है, लेकिन विकास कार्यों को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।

img 20260826 wa01338299345224381309369
धनंजय कुमार पुटूस

श्री पुटूस ने कहा: “DMFT जनता के विकास का पैसा है, किसी की निजी जागीर नहीं। श्रेय की राजनीति नहीं, विकास की राजनीति होनी चाहिए। रामगढ़ का विकास किसी भी राजनीतिक दल की राजनीति से बड़ा है।” उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों को आपसी राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास एवं जनता के हित में काम करना चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!