Search

October 2, 2026 11:22 pm

पाकुड़ क्रिकेट एकेडमी ने जीत से किया आगाज, राइजिंग क्रिकेट क्लब 35 रन से हारा

आशु दुबे का ऑलराउंड प्रदर्शन बना जीत का आधार, 40 रन बनाने के साथ झटके दो विकेट

पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पाकुड़ क्रिकेट एकेडमी के नाम रहा। रोमांचक मुकाबले में टीम ने राइजिंग क्रिकेट क्लब को 35 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। मैच में टॉस जीतकर राइजिंग क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकुड़ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग क्रिकेट क्लब की टीम पाकुड़ एकेडमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 122 रन पर ऑलआउट हो गई।
मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले आशु दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने के साथ दो विकेट भी झटके। वहीं, दिव्या ने तीन और अंगद सिंह ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उद्घाटन अवसर पर पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी, टूर्नामेंट आयोजक आशुतोष यादव, पिंकू मंडल, गौरव चौधरी, अनिल एवं कुलदीप सिंह सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!