Search

October 2, 2026 10:02 pm

गांधी जयंती पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने बापू को किया नमन, बोले- सत्य और अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा। गांधी जयंती के अवसर पर लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके विचारों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल बापू को श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को समझकर जीवन में उतारने का अवसर भी है। विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज जैसे सिद्धांतों को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके सत्याग्रह और अहिंसक आंदोलनों ने स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि गांधीजी ने दुनिया को दिखाया कि बिना हिंसा के भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जा सकती है। आज के दौर में भी सत्य, अहिंसा, समानता, सादगी और मानवता जैसे उनके विचार समाज को बेहतर और शांतिपूर्ण बनाने की प्रेरणा देते हैं। विधायक ने लोगों से गांधीजी के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!