पाकुड़। दुर्गा पूजा समेत आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नगर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीपीओ कुमार गौरव ने की। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि और शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।
एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह, अशांति या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सकता है। बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर जरूरी तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
Related Posts

पाकुड़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी बदले; एसपी अनुदीप सिंह ने जारी किया पदस्थापन आदेश





