Search

October 4, 2026 9:44 pm

योग्य मतदाताओं का नाम छूटा तो जवाबदेही तय, डीसी ने बीएलओ को दिया सख्त निर्देश

10 अक्टूबर से फार्म-6 का डिजिटाइजेशन, 12 अक्टूबर से घर-घर दस्तावेजों का सत्यापन, डीसी बोलीं- कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे

पाकुड़। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर डीसी मेघा भारद्वाज ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पुनरीक्षण के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। सभी बीएलओ अपने क्षेत्र में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और दस्तावेजों के सत्यापन का काम पूरी गंभीरता व पारदर्शिता से करें। रविवार को समाहरणालय सभागार में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक में डीसी ने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर से फार्म-6 के डिजिटाइजेशन के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जबकि 12 अक्टूबर से बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दस्तावेजों का संकलन और सत्यापन करेंगे। डीसी ने ASDD मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन करने और बीएलओ से प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप फार्म-6 का संकलन कराने का निर्देश दिया। साथ ही बीएलओ सुपरवाइजर को अपने क्षेत्र के सभी योग्य मतदाताओं के फार्म भरवाए जाने का प्रमाण-पत्र देने को कहा। उन्होंने दो टूक कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी निर्धारित कार्य समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित निर्वाचन कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!