Search

October 6, 2026 9:58 pm

तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के असकंधा-मुर्गाडांगा मुख्य सड़क के रामनाथपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान कदमपुर गांव निवासी गुरदाह मरांडी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गुरदाह मरांडी मजदूरी के काम करने के लिए साइकिल से मोहुबोना के रास्ते मुर्गाडांगा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रामनाथपुर गांव के समीप पीछे से आ रही दुमका जाने वाली तेजरफ्तार डीलक्स बस ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गुरदाह मरांडी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके दाहिने पैर और माथे में गंभीर चोट लगी है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!