गलत रूट से आ रहे हाइवा ने मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क; थाना प्रभारी की पहल पर हटा जाम।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): गुरुवार को शहरग्राम – डांगापाड़ा पथ के बस्तादिह निकट हाइवा के चपेट में आने से बाइक में सवार शहरग्राम स्थित प्लस टू विद्यालय के शिक्षक उपमान्य मिश्रा घायल हो गया। वही बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शिक्षक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गया। स्थानीय लोगो द्वारा घायल शिक्षक को तुरन्त इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने आक्रोशित लोगों से वार्ता कर जाम को हटाया गया। सुबह नो बजे शिक्षक पाकुड़ से डांगापाड़ा होते हुए अपने बाइक संख्या जेएच 16 ई 8196 में सवार होकर विद्यालय जा रहा था कि विपरीत दिशा से गलत रूट से आ रहे हाइवा संख्या जेएच 16 एफ 7085 ने धक्का मार दिया। जहां बाइक चालक आननफानन में सड़क किनारे कूद कर जान बचाया। वही बाइक हाइवा के सामने भाग में फंस गया। शिक्षक ने हेलमेट पहनने के कारण ज्यादा चोट नही आई। यदि शिक्षक ने तत्काल सूझबूझ नही दिखाई होती तो घटना भयावह हो सकता था। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने दिन के 10 बजे से सड़क जाम कर दिया। जिसकारण सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की कतार लग गई। वही घायल शिक्षक के सहकर्मी भी मुआवजे के लिए अड़े रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया गया , जो सफल नही हो पाया। इसके बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचकर काफी देर तक आक्रोशित लोगों से वार्ता किया व जाम को हटाया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि हाइवा व बाइक को जब्त कर लिया गया है। लोगो से वार्ता कर जाम को भी हटा दिया गया। इस दौरान केंदुआ पंचायत के मुखिया स्टीफन मुर्मू , एएसआई सागरमल पासवान , फारुख आलम आदि उपस्थित थे।






