Search

October 9, 2026 12:43 am

खबर का असर: डीसी के निर्देश पर चुनपाड़ा स्कूल की जर्जर सड़क का निरीक्षण, जल्द बनेगी सड़क

पाकुड़िया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा तक जाने वाली जर्जर कच्ची सड़क की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। डीसी के निर्देश पर गुरुवार को आरईओ विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। असिस्टेंट इंजीनियर और जेई ओम प्रकाश कुमार टीम के साथ तेतुलिया पंचायत स्थित विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने स्कूल तक पहुंचने वाले दोनों मार्गों की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक मापी की। अधिकारियों ने बताया कि मापी के बाद प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने से तेतुलिया, ढुमरसोल, तलवा समेत आसपास के कई गांवों के सैकड़ों बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने डीसी और जिला प्रशासन की पहल पर आभार जताते हुए जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की है।

IMG 20261008 WA0060
IMG 20261008 WA0059 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!