Search

October 12, 2026 9:34 pm

डीबीएल परिसर में गूंजी डीएन शरण की यादें, 17वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, योगदान को किया याद।

अमर भगत

पाकुड़/ अमरापाड़ा के अमीरजोला स्थित डीबीएल परियोजना परिसर में सोमवार को पैरेम कोल माइंस के पूर्व कार्यकारी निदेशक स्व. डीएन शरण की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई। डीबीएल के प्रोजेक्ट हेड सह एवीपी ब्रजेश कुमार, वरीय महाप्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा समेत अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने स्व. शरण के कार्यकाल, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को याद किया। उन्होंने कहा कि डीएन शरण अपने समर्पण, अनुशासन और काम के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उनके कार्यों और नेतृत्व से जुड़ी यादें आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम में डीबीएल के संजय दास, जेटी राय, अमन कुमार, निपेंदर सिंह, राजेश करण, जेम्स मुर्मू, जेपी भगत, जय सिंह, रविंदर यादव पीएसपीएल के दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!