Search

October 29, 2026 1:26 am

दिल्ली में चमके पाकुड़ के खिलाड़ी, डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद में जीते छह पदक

100 मीटर दौड़ में सुमन कुमार टुडू ने जीता स्वर्ण, रिले दौड़ में कांस्य पदक पर जमाया कब्जा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। दिल्ली में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर, पाकुड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराया। 25 और 26 अक्टूबर को हुई प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल छह पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 100 मीटर दौड़ में सुमन कुमार टुडू ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं, 4×400 मीटर रिले दौड़ में राज किशोर टुडू, मिलन कुमार टुडू, प्रिंस मरांडी, मनोज सोरेन और प्रीतम सोरेन ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। बुधवार को विजयी खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर बैंड-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने खिलाड़ियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की। प्राचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता ने विद्यालय के साथ पाकुड़ जिले का भी मान बढ़ाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!