Search

November 11, 2026 10:11 pm

छठ व्रतियों की राह आसान करने खुद आगे आए थाना प्रभारी, खराब सड़क की कराई मरम्मत।

पाकुड़िया। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था का सम्मान करते हुए पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार ने सराहनीय मानवीय पहल की है। तिरपितिया नदी घाट तक पहुंचने वाला रास्ता जर्जर होने से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी की आशंका थी। इसे देखते हुए थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह स्वयं पहल कर सड़क की मरम्मत कराई। उनकी इस नेक पहल से अब छठ व्रतियों को घाट तक पहुंचने में सहूलियत होगी। पुलिस की इस संवेदनशील और जनहितकारी भूमिका की स्थानीय लोगों ने जमकर तारीफ की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!