Search

November 12, 2026 10:04 pm

छठ महापर्व से पहले घाटों की बदहाली पर प्रशासन सक्रिय, जेसीबी से होगी सफाई और समतलीकरण।

सीओ, बीडीओ और थाना प्रभारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश।

सानू कुमार

महेशपुर। छठ महापर्व नजदीक है, लेकिन महेशपुर प्रखंड के तालाबों और नदी घाटों पर अब तक साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। ऐसे में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े छठ घाटों की बदहाली को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को सीओ संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव और थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय ने ग्वालपाड़ा, शिवलल्ला समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर घाटों की स्थिति और तैयारियों की जानकारी ली। खासकर बांसलोई नदी के किनारे स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए साफ-सफाई, रास्तों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो और पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी घाटों पर जेसीबी के माध्यम से साफ-सफाई और समतलीकरण कराया जाएगा। साथ ही घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित बनाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सीआई गुरुदास कर, बमबम यादव, गोलू लाला, अनिकेत सिंह, सौरभ तिवारी, शुभम भगत सहित छठ पूजा समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!