रांची। लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर छठ पूजा सेवा समिति, किशोरगंज द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों की सुविधा एवं सहयोग के उद्देश्य से पूजा सामग्री वितरण एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों एवं सेवा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और समर्पण के साथ छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया। वहीं संध्या 7 बजे दीप प्रज्वलित कर मंच का विधिवत उद्घाटन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में रांची के विधायक सी.पी. सिंह, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक आलोक कुमार, लाल ऋषिनाथ शाहदेव, राजेश ठाकुर, मनीष सिंह, रमेश सिंह, भैरव सिंह, के.के. गुप्ता, ललित ओझा, संजय जायसवाल, प्रेम वर्मा, विक्रम सिंह, चंदन सिंह, बबली सोनी, रोशन लाल यादव एवं गौरव मित्तल सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक करण कर्मकार, अध्यक्ष लाल राजा राम, शाहदेव उपाध्यक्ष राहुल कर्मकार, कार्यकारी अध्यक्ष अनीश सिन्हा, महामंत्री विक्की भुइयां, महामंत्री प्रताप कर्मकार, सागर कुमार, बसंत कुमार, मीडिया प्रभारी प्रभाकर गौतम, राज कुमार एवं अभिनाश जायसवाल सहित समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सेवा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





