Search

November 22, 2026 8:11 pm

झारखंडी अस्मिता का सम्मान ही हमारी असली पहचान : उपासना मरांडी।

ग्राम प्रधानों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, 15 जरूरतमंद परिवारों को मिला अंबेडकर आवास का स्वीकृति पत्र।

इकबाल हुसैन

महेशपुर : झारखंड स्थापना दिवस पर महेशपुर में उपासना मरांडी ने आदिवासी परंपरा और पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को सम्मान देकर झारखंडी अस्मिता का संदेश दिया। प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने ग्राम प्रधानों सहित गुडित, जोगमांझी, परानिक, नाईकी और कुडम नाईकी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के 15 लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपे। उपासना मरांडी ने कहा कि ग्राम प्रधान और पारंपरिक पदाधिकारी ग्रामीण समाज की रीढ़ हैं। सामाजिक एकता, आपसी विवादों के समाधान और पुरानी परंपराओं को जीवित रखने में उनकी अहम भूमिका है। इनका सम्मान करना झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और अस्मिता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, ताकि हर जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित आवास मिल सके।
मौके पर अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, नसीम अहमद, अंचल निरीक्षक गुरुदास सहित अन्य मौजूद थे।

IMG 20261122 WA0014

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!