Search

November 22, 2026 8:11 pm

आपात स्थिति में घबराएं नहीं, बस 112 डायल करें; मदद के लिए हर पल तैयार है पुलिस

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, सुभाष चौक पर लोगों को बताई आपातकालीन सेवा की उपयोगिता।

हिरणपुर (पाकुड़): आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता पाने के लिए 112 नंबर बेहद कारगर है। इसी संदेश के साथ रविवार को हिरणपुर के सुभाष चौक पर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। एएसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने लोगों को 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इस नंबर पर कॉल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय तत्पर है। अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ जनता का सहयोग भी जरूरी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!