लखीपुर सब्जी मंडी चौक से दुबराजपुर तक डस्ट डालकर दुरुस्त की गई सड़क, अब पीसीसी निर्माण की मांग।
इकबाल हुसैन
महेशपुर/पाकुड़। लखीपुर ब्रज से दुबराजपुर तक जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने पहल की। उनके निर्देश पर सड़क के गड्ढों में डस्ट डालकर मरम्मत कराई गई। इससे लंबे समय से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने झामुमो पंचायत अध्यक्ष अजीमुद्दीन शेख के नेतृत्व में विधायक से मिलकर समस्या रखी थी। विधायक के संज्ञान लेने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मरम्मत कार्य कराया। लखीपुर स्कूल के पास भी सड़क को दुरुस्त किया गया है। मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने विधायक और पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि डस्ट डालने से अस्थायी राहत मिली है। बारिश में फिर परेशानी हो सकती है। इसलिए सड़क का स्थायी समाधान करने के लिए पीसीसी निर्माण कराया जाए।

Related Posts

मतदाता सूची से योग्य वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे कांग्रेसी, पंचायत-बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प





