राजकुमार भगत
रांची झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी की अधक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन से पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोराई में विश्व ब्रेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डालसा पाकुड़ के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजीव कुमार झा ने विश्व ब्रेल दिवस पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्र छात्राओं को अनुशासन में रहने किसी प्रकार की विवादो से बचने समेत कानून के प्रति जागरूक किया साथ ही लुईस ब्रेल एक आविष्कारक हैं,इन्ही के जन्म दिवस के अवसर पर विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है। जिन्होंने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था। ब्रेल लिपि एक भाषा है, जिसका उपयोग आंखों से देख न पाने वाले लोग लिखने और पढ़ने के लिए करते हैं। जो लोग जन्मजात या किसी कारण वश अपनी आंखों की रोशनी खो देते हैं, उनके लिए समाज में अन्य लोगों के बराबर खड़े होने, उन्हें पढ़ाई से वंचित न होना पड़े और वह अपनी शारीरिक कमी के बाद भी आत्मनिर्भर बन सकें, ऐसे कई बिंदु पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया गया साथ ही बच्चे देश के भविष्य है और अपने साथ साथ समाज को भी आगे बढ़ने जैसे अहम मुद्दे पर जागरूक किया गया।मौके पर प्रधानाध्यापक श्री विजय मुर्मू शिक्षिका श्रीमती स्मिता शुक्ला फरदीना खातून एंजेला मरांडी उमा कुमारी नीलम कुमारी शिक्षक प्रीतम कुमार एल एन पाल पीएलवी उत्पल मंडल एवं नीरज कुमार राउत समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।









