संवाददाता अभिषेक तिवारी
लोकेशन/ पाकुड़ /झारखंड
पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा सिमलोंग ओपी क्षेत्र के चटकम के समीप शनिवर देर रात ट्रक की चपेट में आने से सिमलोंग थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी बबलू हेंब्रम 22 वर्षीय की मौत घटनास्थल पर हो गई।सूचना पाकर ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद शव को कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा है। सुबह होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मुवावाजे की मांग को लेकर गोविंदपुर साहिबगंज धर्मपुर मोड़ के समीप गोड्डा, पाकुड़ एवं बरहेट की सड़क को शनिवार अहले सुबह जाम कर दिया। जिससे चारों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। और राहगीर करीब 7घंटे जाम में फंसे रहे। मिली जानकारी के अनुसार बबलू हेंब्रम अपने तीन दोस्त सोम चांद हेंब्रम, चार्लेश हेंब्रम, सोनातन हेंब्रम के साथ चटकम हटिया से वापस घर आ रहा था कि कुछ ही दूरी में अचानक तेज रफ्तार ट्रक जेएच 17क्यू 2229 ने बबलू को कुचलते हुए फरार हो गया।
ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर चार ट्रक को रोका गया। परंतु सटीक जानकारी नहीं होने के कारण सभी ट्रक को छोड़ दिया गया। इधर मृतक के परिजन ओपी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ओपी प्रभारी जान बुझ कर ट्रक को छोड़ दिया है अगर प्रभारी चाहता तो शायद ट्रक जब्त कर सकता था परंतु ऐसा नहीं किया।
मुवावजे की मांग को लेकर परिजन अड़े रहे
इधर परिजन मुवावाजे की मांग को लेकर गोविंदपुर साहेबगंज, धरमपुर गोड्डा एवं बरहेट जाने वाली सड़क को पुरी तरह से लॉक कर दिया। घटनस्थल पर लिट्टीपाड़ा पुलिस एवं सिमलोंग पुलिस पहुंचकर परिजनों को जाम को मुक्त करवाने के लिए काफी समझाया बुझाया लेकिन परिजन अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। तत्पश्चात् बीडीओ के आदेश पर अंचल निरीक्षक रंजीत दास पहुंचकर तत्काल मृतक की पत्नी को श्राद्ध हेतु दस हजार रु दिया गया इसके बाद उन्होंने कहा सरकार द्वारा मिलने वाली दो लाख रु, पीएम आवास एवं विधवा पेंशन दिया जाएगा। साथ ही जेएमएम के जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा संबधित ट्रक को पुलिस जल्द से जल्द जब्त कर आगे की करवाई करें और मृतक की पत्नी को उचित जो सरकार की प्रावधान है इन्हें दिलाने की पहल करें। इस पर ओपी प्रभारी ने आश्वस्त करते हुए कहा बहुत जल्द ट्रक पुलिस के कब्जे में होगा। इसके पश्चात् जाम को हटाया गया, ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के लिखित शिकायत पर ट्रक संख्या जेएच 17क्यू 2229 के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच कर रही है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है।
बाइट:– सत्यदेव प्रसाद (ओपी प्रभारी)
बाइट:–सुलेमान बासकी
बाइट: रंजीत दास (सीआई)





