सुबल युदुवंसी
मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को रानीपुर निकट स्थित परगला नदी किनारे साफा होड़ ने परम्परागत रूप से भगवान शिव की पूजा अर्चना किया। वही इस मौके पर भव्य रूप से मेला का भी आयोजन हुआ। मकर संक्रांति को लेकर शुक्रवार शाम से ही सफेद वस्त्र धारण किये साफा होड़ की नदी किनारे जमघट लगना शुरू हो गया था। जो रातभर भजन कीर्तन किया। इसके बाद नदी में स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना किया व जलाभिषेक किया। वही सभी दलों द्वारा पौराणिक नियमानुसार परम्परागत रूप से भगवान शिव की पूजा अर्चना किया। जहाँ साफा होड़ परम्परागत बाध्ययन्त्र से भजन कीर्तन भी किया। पूरा परगला नदी किनारे भक्ति का माहौल बना हुआ था। उधर इस मौके पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी के द्वारा करीब 200 साफा होड़ के बीच कम्बल , धोती व साड़ी का भी वितरण किया गया।
बाइट:– प्रियंका देवी (परिषद सदस्या)





