Search

May 19, 2026 7:58 pm

चाय चम्पा क्लब महेशगाड़िया में 3 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

धीरेन साहा

वृद्ध लोगो के बीच 25 कंबल का भी किया वितरण

महेशपुर प्रखंड के चम्पा क्लब महेशगाड़िया की और से गुरुवार देर शाम को सोहराय पर्व के उपलक्ष में 3 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला का अयोजन किया गया । टूर्नामेंट कुल 16 टीमों के बीच खेला गया । फाइनल मुकाबला जामताड़ा पुलिस टीम वनम एफसी नार्गिटोला के बीच हुआ । जिसमे जामताड़ा पुलिस टीम ने एफसी नार्गिटोला को एक गोल ने पराजित किया । वही खेल में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां सचिव माइकल मुर्मू,सांसद प्रतिनिधी कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,उपाध्यक्ष रुहूल अमीन सहित कई नेता शामिल हुए एवं सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया साथ ही विभिन्न गांव से आए हुए वृद्ध लोगो के बीच 25 कंबल का वितरण भी किया ।

वही विजेता टीम जामताड़ा पुलिस को मुख्य अतिथिओ के द्वारा 15 हजार रूपए नगद पुरस्कार देकर पुरुस्कृत किया दूसरी ओर उपविजेता टीम एफसी नार्गिटोला को 12 हजार रूपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मौके पर संतोष हेंब्रम,खेल कमिटी के अध्यक्ष सचिव सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे ।

img 20230119 wa00612980626087977614525

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!