Search

May 19, 2026 7:54 pm

पाकुड़ के संदीप मंडल बने बजरंग दल विभाग संयोजक

बजरंग पंडित

साहेबगंज पाकुड़ और गोड्डा तीन जिले के प्रतिनिधित्व करेंगे संदीप

पाकुड़ जिले के बजरंग दल जिला संयोजक संदीप मंडल के कार्य कुशलता और बजरंग दल कार्यकर्ता के बीच अच्छी पकड़ माने जाने वाले संदीप मंडल को बजरंग दल प्रदेश नैतृत्व ने साहेबगंज विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा है। रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश कार्य समिति की बैठक में प्रांत मंत्री के देखरेख में संदीप मंडल का नामों की घोषणा ऊॅ उच्चारण के साथ जयघोष कर किया
संदीप मंडल अब पाकुड़ जिले के साथ साथ साहेबगंज और गोड्ढा जिला यानी तीन जिले के बजरंग दल टोली का प्रतिनिधित्व कर जिले के संयोजक को बजरंग दल कार्य प्रणाली सेवा सुरक्षा और संस्कार के मुल मूत्र को आगे बढाने का काम करेंगे।
नवनियुक्त साहेबगंज विभाग संयोजक संदीप मंडल ने कहा कि प्रदेश नैतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। संगठन को मजबुत कर बजरंग दल कार्यकर्ता को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करूगा। और क्षेत्र में हो रहे गौ तस्करी, लव जेहाद ,आदि पर अकुश लगाने को लेकर प्रशासन से मिलकर काम करूंगा।

फोटो:- विभाग संयोजक संदीप मंडल

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!