राजकुमार भगत
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में सप्ताहिक पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की सोच है कि सभी सुयोग्य लाभुकों को सरलता पूर्वक केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ मिल सके। सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को दी। उन्होंने ग्रीन राशन कार्ड निर्माण, सोना सबरन धोती -साड़ी योजना, फुलो झानों आर्शिवाद योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, किसान क्रेडिट कार्ड, ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक निबंधन, जेएसएलपीएस द्वारा महिला समूह गठन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। पंचायत दिवस कार्यक्रम के माध्यम से शिकायतों के निष्पादन, योजनाओं से नए लाभुकों को लाभांवित किया जा रहा है।







