Search

May 19, 2026 1:21 pm

सहियाओं ने सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पर दिया धरना

तोफिक राज

मांग पुरी होने तक हड़ताल रहेगी जारी

पाकुड़: अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रखंड के स्वास्थ्य सहिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.आज सोनाजोड़ी सदर अस्पताल परिसर में धरना दिया गया. इस दौरान सहियाओं ने हेमन्त सोरेन सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. सहियाओं ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार ने सहियाओं को धोखा दिया है. चुनाव के दौरान सहियाओं के लिए किए गए वादे सिर्फ वादे रह गए. कहा कि हेमन्त सोरेन ने चुनाव में कहा था कि सरकार बनने के बाद सहियाओं की मांग को प्राथमिकता से पूर्ण करेंगे. पर हमारी एक भी मांग नहीं सुनी गई.

सहियाओं ने हेमन्त सोरेन सरकार से काम के बदले सम्मान व सम्मानपूर्वक मानदेय की मांग की. धरना प्रदर्शन के दौरान सहिया को 18000 मानदेय, सहिया साथी को 24000 मानदेय देने, सहिया को राजकर्मी का दर्जा देने, कार्यानुभव के अनुसार सहिया को एएनएम का प्रशिक्षण देने, सहिया को अनुकंपा का लाभ देने समेत 15 सूत्री मांगें रखी।उन्होंने कहा कि मांग पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहगी।

बाइट- संहिया
बाइट- सहिया

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!