इकबाल हुसैन
Also Read: सड़क निर्माण का शिलान्यास, वार्डों में पहुंचीं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनसमस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा।
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शुक्रवार को अंचलाधिकारी रितेश जयसवाल के अध्यक्षता में ग्राम प्रधान और पुलिस पदाधिकारी के साथ एक बैठक किया गया। बैठक में आगामी चार और पांच फरवरी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में उर्स मेला आयोजन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। उर्स मेला आयोजन में स्थानिय ग्राम प्रधान की भागीदारी के साथ साथ सुरक्षा के पुख्ता इत्जाम को लेकर रणनीति तैयार किया गया ताकी शांति पूर्वक उर्स मुबारक चादारपोशी के साथ साथ मेला सम्पन्न कराया जा सके । बैठक में कई ग्राम प्रधान के अलावे थाना प्रभारी सुनिल कुमार रवि, अनारूद्धीन मियां,अब्दुल वदूद ,पिंकू शेख , समसून मुर्मू, समेत कई अंचल कर्मी उपस्थित थे ।





