बजरंग पंडित
रांची झालसा के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन आज दिनांक 04/02/2023 माह के प्रथम शनिवार को डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता मो नुकुमुद्दिन शेख श्री संजीव कुमार मंडल तथा सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता श्री गंगाराम टुडू, मो अजफर हुसैन विश्वास ने पाकुड़ सदर के नामित विधालय के लीगल लिटरेसी क्लब में उपस्थित छात्राओं को विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत् मौलिक अधिकार,बाल विवाह की रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, एंटी रैगिंग कानून, यातायात सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने घरेलू हिंसा अधिनयम, दहेज उत्पीड़न, मानवाधिकार, दिव्यांग के अधिकार, पर्यावरण सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार एवं कैरियर गाइडेंस व काउंसलिंग के संबंध में जानकारी दी। जिसमे पाकुड़ सदर के नामित विधालय जीदातो गर्ल्स हाई विधालय , रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय ,हरिणडंगा उच्च विद्यालय एवम् रहसपुर उच्च विद्यालय में बारी बारी से उपस्थित होकर जागरूक किया गया ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले कानूनी सहायता से सभी छात्राओं को अवगत कराया ।लीगल लिटरेसी क्लब के उद्देश्य छात्राओं को विधिक साक्षरता से आशय जनता को कानून से समब्न्धित सामान्य बातों से परिचित कराकर उनका सशक्तीकरण करना है। सहायक लीगल डिफेंस के अधिवक्ता मो अजफर हुसैन विश्वास ने बताया की वाल विवाह मे औपचारिक विवाह तथा अनौपचारिक सबन्ध भी आते है।वाल विवाह बचपन खत्म कर देता है वाल विवाह बच्चों कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अलावा डायन प्रथा कैसे रोका जाए इसके बारे मे उपस्थित छात्राओं को बताया।चीफ़ लीग डिफेंस के अधिवक्ता संजीव कुमार मंडल ने मौलिक अधिकार, शिक्षा , सूचना के अधिकार पर विशेष प्रकाश डालते हुए जागरूक किया। मौके पर समंधित सभी विधालय के प्रधानाध्यक,शिक्षक, शिक्षिका पीएलवी कमला राय गांगुली,उत्पल मंडल,पिंकी मंडल, मैनूल शैख, , एवम नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे।













