अक्षय कुमार
रामगढ़। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रामगढ़ के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ स्थित विभिन्न ठेला खोमचे एवं होटलों का विशेष निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग रामगढ़ के द्वारा सदर अस्पताल के नजदीक लगाए गए ठेलों, सिविल कोर्ट के नजदीक लगाए गए ठेलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही कोठार स्थित विभिन्न ठेलों का निरीक्षण किया गया। कोठार स्थित होटल एम आर स्वीट्स, होटल फ्लाई ओवर एवं पवन होटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ठेलों में इंडस्ट्रियल कलर पाए जाने के कारण छोला, चटनी को मौके पर नष्ट किया गया। कोठार स्थित होटल एम आर में 10 किलो मिलावटी पनीर पाया गया जिसे मौके पर नष्ट किया गया तथा 30 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक भी नष्ट किया गया, होटल एम आर एवं होटल फ्लाई ओवर से मसालों की जांच की गई जिसमें हानिकारक रंग मिले होने की पुष्टि होने के बाद मसालों को भी नष्ट किया गया।

संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस संप्रेषित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे एक्सपायरी उत्पाद न बेचें, सभी खाद्य सामग्री पर स्पष्ट लेबलिंग करें, नियमित पेस्ट कंट्रोल कराएँ और होटल/रेस्टोरेंट स्टाफ द्वारा एप्रोन, ग्लव्स और हेडगियर का पालन सुनिश्चित करें। खाना बनाने में साफ़ पानी का उपयोग करने, कर्मियों की स्वच्छता पर ध्यान देने, fssai मानक वाले खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने, उचित लेबलिंग के साथ खाद्य सामाग्री को पेकिंग करने, synthetic कलर का प्रयोग न करने और अनावश्यक रंगों के इस्तमाल से परहेज करने का निर्देश दिया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी उपस्थित रहे।





