Search

May 19, 2026 12:20 pm

दिल्ली पब्लिक स्कूल में डॉक्टर कलाम भवन का उद्घाटन और कांफ्रेंडरेशन ऑफ़ झारखण्ड सहोदया द्वारा 5 घंटे का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण संपन्न हुआ

सतनाम सिंह

डी. पी. एस, पाकुड़ के प्रांगण में कांफ्रेंडरेशन ऑफ़ झारखण्ड सहोदया द्वारा 5 घंटे का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण के साथ ही साथ नवनिर्मित डॉक्टर कलाम भवन का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उपायुक्त पाकुड़ वरुण रंजन के हाथों हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अन्य प्रमुख अतिथि , टी. के. सिंहा (चेयरमैन- जे. के. एस. एम.सहोदया ), प्रदीप्ता मुखर्जी ( चेयरमैन सहोदय स्कूल कंपलेक्स दुमका जामताड़ा)।ट्रेनिंग के रिसोर्स पर्सन थे – देवाशीष गोराई( हेड मास्टर एस.जी.डी मॉडर्न स्कूल चिरकुंडा, धनबाद ) और मिस्टर विक्रम प्रमाणिक (सह प्रिंसिपल वैली पब्लिक स्कूल,पतलाबारी, सेक्रेट्री और अकाउंटिंग जे . के.एस .एम सहोदया )।
5घंटे के प्रशिक्षण का विषय था – टीचिंग टेक्निक इन 21st सेंचुरी, एन्सिएंट टीचिंग टेक्निक वर्सेस मॉडर्न टीचिंग टेक्निक, एक्सपीरियेंटल लर्निंग मेथड ऑफ टीचिंग तथा एप्लीकेशन ऑफ एक्सप्रियंसियल लर्निंग मेथड टीचिंग इन मैथमेटिक्स, साइंस, सोशल स्टडीज एंड इंग्लिश।

कार्यक्रम में डी.ए.वी पब्लिक स्कूल- महेशपुर, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर पाकुड़, इलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़, सत. डॉन बोस्को स्कूल,पाकुड़, जे. एन. वी पाकुड़, जे. एन. वी. साहेबगंज, वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल दुमका आदि के प्रधानाचार्य और सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं के साथ ही साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षक मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में डी.पी.एस पाकुड़ के प्रांगण में नवनिर्मित कलाम भवन का उद्घाटन उपायुक्त पाकुड़ वरुण रंजन के कर कमलों द्वारा हुआ।
तत्पश्चात मौजूद सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

उपायुक्त पाकुड़ वरुण रंजन जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। अनुशासन हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
डी.पी.एस के प्राचार्य बिभूदत्ता मोहन्ति जी ने अपने वक्तव्य में कहां कि शिक्षा एक गतिशील ज्ञान – विज्ञान है जिसका समय – समय पर परिमार्जन होना आवश्यक है। सी.बी.एस.इ और कांफ्रेंडरेशन ऑफ़ झारखण्ड सहोदया के सौजन्य से प्रदत आंशिक और प्रत्यक्ष प्रशिक्षण हम शिक्षकों के ज्ञान को परिमार्जित करने में सहायक है।

तत्पश्चात उपरोक्त विषयों पर सहोदया की तरफ से आए रिसोर्स पर्सन ( देवाशीष गोराई और विक्रम प्रमाणिक ) ने 5 घंटे का प्रशिक्षण दिया प्रशिक्षण के पश्चात सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र दिया गया।
विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार जी विद्यालय के नवनिर्मित कलाम भवन के लिए सभी को बधाई दी. साथ ही साथ डी.सी पाकुड़ वरुण रंजन, अन्य अतिथियों और आए हुए अन्य सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

img 20230204 wa00253355078777222143961
img 20230204 wa00266898096607852614149
img 20230204 wa00285896246192216982219
img 20230204 wa00273560272577552536607

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!